Baghmara Assembly Seat : भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो और कांग्रेस के जलेश्वर महतो ने किया मतदान…

Baghmara Assembly Seat

Dhanbad : बाघमारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने बूथ संख्या 47 तेतुलिया में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने चिटाही बूथ संख्या 55 में अपना मत का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सहित सपरिवार मौजूद रहे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने बूथ संख्या 178 पर अपना मत का प्रयोग किया।

Baghmara Assembly Seat :  शत्रुघ्न महतो का मुकाबला कांग्रेस के जलेश्वर महतो 

बाघमारा विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार शत्रुघ्न महतो और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर ढुलू महतो ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो को हराया था। वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनाव में ढुलू महतो ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है। ऐसे में उनकी जगह इस बार बीजेपी ने उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो को टिकट दिया है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...