Operation Muskaan : भोजपुर SP ने चोरी हुई 96 मोबाइल धारकों को सौंपा

आरा : भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज कार्यालय द्वारा आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में कई लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। जब पुलिस ने उन मोबाइल फोन की वापसी की। जो विभिन्न कारणों से खो गए थे, तब उपस्थित लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। एसपी दफ्तर से लोग मोबाइल लेकर निकल रहे थे। एक-एक कर 96 लोग हाथ में मोबाइल व चेहरे पर मुस्कान के साथ ऑफिस से बाहर निकले। दरअसल, इन सभी लोगों को महीनों से खोए मोबाइल मिल रहा था।

भोजपुर पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कितनी गंभीर है यह लोगों ने देखा कि कैसे पुलिस ने न केवल मामले को गंभीरता से लिया, बल्कि उनके फोन को खोजने के लिए उचित प्रयास भी किए। इस कार्य में पुलिस की तत्परता और समर्पण ने जनता के विश्वास को बढ़ाया। मुस्कान के साथ बाहर निकल रहे लोग पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे। मोबाइल फोन की वापसी केवल एक वस्तु की वापसी नहीं थी, बल्कि यह एक सामूहिक खुशी और भोजपुर पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास का प्रमाण थी।

दरअसल, ऑपरेशन मुस्कान के तहत भोजपुर पुलिस की ओर से इस बार चोरी और गुम हुए करीब 96 मोबाइल बरामद किया गया। बुधवार को पुलिस ऑफिस में इसका वितरण किया जा रहा था। इसे लेकर लोगों की भीड़ जुटी थी। एसपी श्री राज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से बारी-बारी से सभी को मोबाइल दिया गया।इसके लिए लोगों ने पुलिस टीम को धन्यवाद भी दिया।

यह भी देखें :

एसपी राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल की चोरी, गिरने और खोने से संबंधित सनहा के आधार पर डीआईयू के साथ स्पेशल टीम गठित कर बरामदगी का प्रयास किया जाता है। उसी कड़ी में इस बार 96 मोबाइल बरामद किये गये हैं। मोबाइल चोरी और छिनतई करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि ऑपरेशन मुस्कान को भोजपुर पुलिस की ओर से इससे पहले अब तक 400 मोबाइल की बरामदगी की गयी है। और आज 96 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को दिया गया

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : चोरी हुई 75 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...