Patna विश्वविद्यालय का छात्रों ने किया घेराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

पटना : जैसे-जैसे बिहार में सर्दियां दस्तक दे रही है, वैसे-वैसे राजधानी पटना में माहौल गर्माता जा रहा है। खासकर, पटना विश्वविद्यालय के अंदर ये माहौल देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसे में छात्र अब चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय का आज यानी गुरुवार को छात्रों ने घेराव किया। पटना विश्वविद्यालय के पास भारी संख्या में छात्र जुटे और कुलपति कार्यालय के बाहर नारे लगाने लगे। पुलिस छावनी में पटना विश्वविद्यालय तब्दील हुआ । मैजिस्ट्रेट ने छात्रों के प्रदर्शन को अवैध घोषित किया।

आपको बता दें कि मांग पूरी ना होते देख जब छात्रों ने नारजगी जाहिर की तो उनपर पुलिस ने लाठियां बरसाई गई। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अगले दिन पटना विश्वविद्यालय का छात्रों ने घेराव किया। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय में छात्रों का हुजूम उम्दा, जिन्होंने कुलपति के कार्यालय के बाहर जूते फेंके। हंगामा देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस को यूनिवर्सिटी में तैनात किया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे पटना यूनिवर्सिटी छावनी में तब्दील हो गई है।

शाम से बिगड़ा माहौल

ये पूरा हंगामा बुधवार शाम से शुरू हुआ। चुनाव करवाने की मांग को लेजर पटना यूनिवर्सिटी के छात्र कुलपति का घेराव करने आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात तो नहीं हुई लेकिन पुलिस ने छात्रों को वापस भेजने के लिए उनपर लाठियां चला दी। इसमें कुछ छात्र घायल हो गए। बस फिर क्या था, छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी देखें :

नहीं मान रहे थे छात्र

लाठीचार्ज पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने छात्रों को पहले बात से समझाया था। छात्रों को वापस जाने को कहा गया था। लेकिन उन्होंने वहीं हंगामा करना शुरू कर दिया। माहौल को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं छात्रों का कहना है कि वो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जानते हुए बल का प्रयोग किया।

यह भी पढ़े : यात्री शेड के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिली युवती का शव

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...