Jharkhand Election Result: सिल्ली से पिछड़े आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जेएमएम प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। स्लिली विधानसभा सीट से आजसू प्रमुख सुदेश महतो 3998 वोटों से पिछड़ गये हैं। उन पर जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो ने बढ़त बना ली है। अभी तक अमित महतो को 9232 वोट मिले हैं, जबकि सुदेश महतो को 5234 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: सिल्ली विधानसभा सीट

सिल्ली विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू के सुदेश महतो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार सीमा देवी को हराया था। वहीं इस बार जेएमएम ने अपना प्रत्याशी बदलकर अमित महतो को टिकट दिया है। सिल्ली सीट सुदेश महतो का गढ़ माना जाता है। वे आजसू के प्रमुख भी हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...