यूपी उपचुनाव में CM Yogi का परचम, एनडीए ने 7 पर फहराया परचम और सपा 2 पर सिमटी

डिजीटल डेस्क : यूपी उपचुनाव में CM Yogi का परचम, एनडीए ने 7 पर फहराया परचम और सपा 2 पर सिमटी। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के शनिवार शाम को घोषित परिणाम को देखें तो बेखटके यह लगता है कि इन उपचुनावों में प्रदेश के हर हिस्से में CM Yogi आदित्यनाथ  का परचम फहरा है।

भाजपा ने अपनी ताकत को दोगुनी कर ली है और एनडीए ने 9 में 7 सीटें जीत लीं जबकि सपा की ताकत आधी रह गई और वह 2 सीटों पर सिमट गई है। मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट भी भाजपा ने सपा से छीन ली। इस सीट के परिणामों को सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

यूपी में एनडीए को 3 सीटों का हुआ फायदा, बसपा पड़ी फीकी

यूपी के विधानसभा उपचुनावों में CM Yogi आदित्यनाथ के काम पर वोटरों ने पक्की मुहर लगा दी है। भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के खाते में 7 सीटें गईं, जबकि सपा 2 सीटों पर सिमट कर रह गई। वर्ष 2022 के चुनाव के मुकाबले एनडीए को 3 सीटों का फायदा हुआ, जबकि इंडिया गठबंधन को इतने का ही नुकसान हुआ।

रालोद (राष्ट्रीय लोकदल) अपनी मीरापुर सीट बचाने में कामयाब रहा। पूर्व सीएम मायावती की पार्टी बसपा का प्रदर्शन बेदम रहा और इन उपचुनावों के नतीजे में वह प्रदर्शन काफी फीका रहा। बसपा महज  4 सीटों पर 10 हजार वोट से भी नीचे सिमट गईं। दूसरी ओर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मीरापुर और कुंदरकी में अपनी ठीकठाक उपस्थिति दर्ज कराई।

मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी मिथिलेश पाल ने 30796 मतों से जीती। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम कुंदरकी में रहा, जहां 65 फीसदी मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद सपा प्रत्याशी मो. रिजवान की जमानत जब्त हो गई और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 1.45 लाख मतों से जीते। रामवीर सिंह को 76.68 प्रतिशत मत मिले।

इसी तरह गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा ने 27595 मतों से और खैर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने 38393 मतों से जीत दर्ज की। करहल सीट पर सपा के तेज प्रताप सिंह ने भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 14725 मतों से हराया। कानपुर के सीसामऊ में सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8564 मतों से हराया।

फूलपुर सीट एक बार फिर भाजपा के खाते में आई। भाजपा के दीपक पटेल ने सपा के मो. मुज्तबा सिद्दीकी को 11305 मतों से पराजित किया। कटेहरी सीट भाजपा ने सपा से छीन ली और भाजपा के धर्मराज निषाद ने 34514 मतों से जीत दर्ज की। इसी तरह मिर्जापुर के मझवां में भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने 4922 मतों से जीत दर्ज की।

यूपी विधानसभा उपचुनावों के घोषित नतीजे के बाद शनिवार को लखनऊ में भाजपा दफ्तर में सीएम योगी का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
यूपी विधानसभा उपचुनावों के घोषित नतीजे के बाद शनिवार को लखनऊ में भाजपा दफ्तर में सीएम योगी का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

कुंदरकी और कटेहरी में टूटा सपा का वर्चस्व और भाजपा ने फहराया परचम…

इस क्रम में कुछ रोचक तस्वीर भी यूपी में सियासी तौर पर रिकार्ड लायक उभरी है। लगातार 3 चुनाव जीतने के बाद उपचुनाव में कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का वर्चस्व टूट गया। सपा के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने मुस्लिम मतों में सेंध लगाकर 31 साल बाद कमल खिला दिया।

रामवीर सिंह ने तीन बार के विधायक सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 मतों के बड़े अंतर से हराया। सभी को चौंकाते हुए चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बसपा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर रही। जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा की हार प्रतिपक्षी खेमे के लिए बड़ा धक्का है।

इसी तरह वोटों की झमाझम बारिश के बीच कटेहरी में 33 वर्ष बाद कमल आखिर खिल ही गया। इससे पहले वर्ष 1991 में इस सीट पर भाजपा के अनिल तिवारी जीते थे। उसके बाद से पार्टी ने यहां कई प्रयोग किए लेकिन जीत दर्ज करने में सफलता नहीं मिली।

जिन धर्मराज के हाथों यहां पार्टी कई बार पराजित हुई, अब उन्हीं को प्रत्याशी बनाने पर पार्टी यहां हार का सिलसिला तोड़ पाने में सफल हुई। कटेहरी में भाजपा को तीन दशक से भी अधिक समय से जीत का इंतजार बना था। यूं तो यही हाल अकबरपुर विधानसभा सीट का भी है लेकिन कटेहरी को सवर्ण दबदबे वाली सीट माना जाता है।

उसके बाद भी यहां चुनाव दर चुनाव भाजपा के हिस्से हार आती रही। वर्ष 1991 में जब अकबरपुर से शिवसेना से पवन पांडेय विजयी होकर विधायक बने थे तो उसी चुनाव में कटेहरी से अनिल तिवारी जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उन्होंने बसपा के रामदेव वर्मा को करीब 7 हजार मतों से हराया था।

यूपी विधानसभा उपचुनावों के घोषित नतीजे के बाद शनिवार को लखनऊ में भाजपा दफ्तर में सीएम योगी संग दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
यूपी विधानसभा उपचुनावों के घोषित नतीजे के बाद शनिवार को लखनऊ में भाजपा दफ्तर में सीएम योगी संग दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

यूपी उपचुनावों में हार के बाद बोले अखिलेश यादव – अब शुरू हुआ है असली संघर्ष

यूपी में शनिवार को आए विधानसबा उपचुनावों के नतीजे में 7 सीटें हारने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी बात साझा की है।

अखिलेश यादव ने लिखा है कि –‘…अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है। ‘इलेक्शन को करप्शन’ का पर्याय बनाने वालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। …देश व प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा।

…असत्य का समय हो सकता है, लेकिन युग नहीं। ”बांधो मुट्ठी तानो मुट्ठी” और ”पीडीए” का करो उद्घोष ”जुड़ेंगे तो जीतेंगे”।

बता दें कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आए नतीजे बताते हैं कि इनमें समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) का फॉर्मूला नहीं चला है। पीडीए के बिखरने से उपचुनाव में सपा पिछले विधानसभा चुनाव में जीती कुंदरकी व कटेहरी की सीटों से भी हाथ धो बैठी है।

जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से सीसामऊ, कुंदरकी, करहल व कटेहरी की सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में सपा सीसामऊ व करहल की सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है।

उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी लगभग सीटों पर रोड शो व जनसभाएं करके चुनाव प्रचार किया, लेकिन उसका असर चुनाव परिणाम पर नहीं दिखाई दिया। उपचुनाव के परिणाम ने लोकसभा चुनाव में हुई सपा की जीत का स्वाद भी फीका कर दिया है।

करहल में करीबी लड़ाई में अखिलेश के भतीजे व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दमाद तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। रिश्तेदारों की लड़ाई को लेकर इस सीट पर सभी की नजरें थीं। नजदीकी लड़ाई में 14,725 मतों से जीत दर्ज कर तेज प्रताप ने एक बार फिर करहल में साइकिल दौड़ा दी है। उन्हें 1,04,304 व अनुजेश को 89,579 मत मिले हैं।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...