Advertisement
Advertisement

कोर्ट परिसर में बड़ी घटना देने के फिराक में थे युवक, सुरक्षा कर्मी ने किया गिरफ्तार

पटना : जिला मुख्यालय के व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर मंगलवार के दोपहर कोर्ट परिसर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में पहुंचे एक युवक को लोडेड देसी कट्टा एवं धारदार हथियार के साथ तैनात सुरक्षाकर्मी हिरासत में लिया। जहां इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने घटनास्थल पर बताया कि तीन युवक मुंगेर न्यायालय परिसर में देसी कट्टा और धारदार हथियार के साथ प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने जब एक युवक की तलाशी ली तो उसके बैग से एक लोडेड देशी कट्टा और धारदार हथियार बरामद हुआ। युवक का दो अन्य साथी मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहा। विरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केखका निवासी शैलेंद्र कुमार के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में हुआ है। वहीं संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी के द्वारा एक युवक को तलाशी के क्रम में युवक की तलाशी ली गई जिसमें अवैध सामान बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मुंगेर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आज मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर में एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। अधिवक्ताओं ने मुंगेर न्यायालय के मुख्य गेट और अन्य गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने की मांग की है।

यह भी पढ़े : नशा मुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...