बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, स्थिति गंभीर

मोकामा : मोकामा में बुधवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, दोनों की स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है। घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के हेमजा गांव की है। पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बड़हिया से मोकामा आ रहे थे। इसी दौरान देर रात 12 बजे के आसपास किसी वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी और फरार हो गया।

आपको बता दें कि राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पंचमहला थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने गश्ती दल द्वारा दोनों को तुरंत मरांची के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक को रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दोनों के सर में गंभीर चोट आई है। युवकों की पहचान पंकज कुमार पिता शंकर प्रसाद चिंतामनीचक मोकामा और मोनू कुमार पिता गोपाल राम ग्राम धीड़ाडार ज्वास थाना बड़हिया जिला लखीसराय के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : मोकामा के लाल राजन कुमार ने UPSC इंजीनियरिंग की परीक्षा में प्रथम रैंक लाकर लहराया परचम

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...