लापता युवक का शव बरामद, लोगों ने किया घंटों सड़क जाम

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता 40 वर्षीय युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। एनएच-107 जीरोमाइल चौक से पश्चिमी बहियार में एक पानी भरे गड्ढे से आज युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि इसे मारकर फेंक दिया गया है। इसी को लेकर रोड को जाम किया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि हरसंभव मदद की जाएगी। उनके आश्वासन के करीब एक घंटे बाद जाम खुला। पीड़ित युवक की पहचान रिश्ते में सरपंच कुलदीप सिंह के भतीजे रामवृक्ष सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई। घटना से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं सुनने से वहां का माहौल बिलकुल गरम दिखा।

यह भी पढ़े : अंकित कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...