जीत में हार-तीसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी को बांध दिया गया जीत का सेहरा

Gaya-इमामगंज प्रखंड के झिकटिया पंचायत से सरपंच उम्मीदवार रम्भा देवी ने मतगणना में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है.

रम्भा देवी का कहना है कि हमारी जीत की घोषणा कर दी गई थी, हमसे प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करने को कहा गया था. लेकिन जब प्रमाण पत्र देने की बारी आई तो बोला गया कि आप दो वोट से हार गए हैं. जबकि पहले  विजेता घोषित किए गए उम्मीदवार नाजरीन इमाम को तीसरे नम्बर पर बताया गया था. तब नाजरीन हमसे  17 वोट से पीछे थें. इस प्रकार पहले और दूसरे नम्बर को दरकिनार कर तीसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी को जीत का सेहरा बांध दिया गया. जब इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई तो रिकॉउंटिंग नहीं करवा कर हमें डांट कर भगा दिया गया.

रम्भा देवी का कहना है कि हमने न्याय की मांग के लिए सभी पदाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर जगह सिर्फ दुत्कार ही मिली अब आखिरी सहारा न्यायालय ही है.

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...