फिल्म ‘चंपारण सत्याग्रह’ को हर तरह की मदद देगी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली : दिल्ली के शाह ऑडीटोरियम में तीन-चार दिसंबर को आयोजित होने वाले कला-संस्कृति के लोक रस रंग से सराबोर ‘बिहार महोत्सव’ में उद्घाटन के पश्चात बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राज्य के कला- संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि डॉ. राजेश अस्थाना की फिल्म ‘चंपारण सत्याग्रह’ को बिहार सरकार हर तरह की मदद देगी। मंच से उन्होंने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

महोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन व उपमुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक डॉ. राजेश अस्थाना को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र का मंच संचालन करते हुए महोत्सव के प्रणेता प्रसाद रत्नेश्वर ने कहा कि बिहार एवं बिहार से बाहर रहनेवाले बिहारियों को एकजुट करने और बिहार की संस्कृति से पूरे देश को अवगत करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने फिल्म चंपारण सत्याग्रह को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की।

यह भी देखें :

मंच पर उपस्थित गांधी दर्शन समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. ज्वाला प्रसाद ने भी फिल्म चंपारण सत्याग्रह को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सुप्रसिद्ध मोटीवेटर सुधाकर शरण ने किया वहीं अतिथियों का स्वागत महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार गुप्ता ने किया। महोत्सव में फिल्म चंपारण सत्याग्रह में गांधी की भूमिका निभाए अभिनेता मुन्ना कुमार, अभिनेत्री अलीशा सिंह राजपूत, फिल्म के डीओपी अशोक माही के साथ रंजन चौधरी, दीपक मिश्रा, सोनू कुमार, महेंद्र कर्ण, अनिल पतंग औऱ तनवीर हस समेत सैकड़ों कलाकार और कलाप्रेमी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगे मानी, NCL और EWS का सर्टिफिकेट होगा मान्य

Jamshedpur News: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलीं सीता सोरेन, कानून-व्यवस्था...

Jamshedpur News: पूर्व जामा विधायक और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने चर्चित 'डीडी बार' मर्डर केस के शिकार हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने के...

सहनी ने सरकार व सम्राट पर कई मुद्दों को लेकर किया...

पटना : विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के मुखिया व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई मुद्दों को...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : MP संजय झा ने कहा- भारी बहुमत...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया...