संजय झा का तेजस्वी पर तंज, कहा- उनसे क्या किजिएगा उम्मीद

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। तेजस्वी के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि महिला संवाद यात्रा पर 225 करोड़ रुपए खर्च करने का मतलब क्या है। जिसका जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि उनसे क्या उम्मीद कीजिएगा। आप बताइए क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा नहीं करें। संजय झा ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री को बैठ जाना चाहिए। उनको पता नहीं है मुख्यमंत्री की यात्रा का मतलब क्या होता है।

जदयू सांसद ने कहा कि जब मुख्यमंत्री यात्रा करने निकलते हैं, तो विकास के कार्यों को जमीन पर रखते हैं। मुख्यमंत्री देखते हैं कि क्या-क्या हो रहा है और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहती है। उन्होंने कहा यात्रा करना कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने चार डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक में यात्रा की है। संजय झा ने कहा कि आप लोग हीं बताइए की यात्रा में लूट क्या होता है, उनको बोलने दीजिए। इस तरह का लॉजिक में आज तक बिहार के किसी नेता से नहीं सुना है। मुख्यमंत्री गांव में भी रह चुके हैं।‌ राहुल गांधी के संभल जाने से रोक को लेकर कहा कि उन सब बातों को छोड़िए।

यह भी पढ़े : फिल्म ‘चंपारण सत्याग्रह’ को हर तरह की मदद देगी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...