किसानों की फसल क्षति के लिए मुआवजा की मांग

बेगूसराय : किसानों की फसल क्षति मुआवजा की मांग को लेकर महागठबंधन दलों के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. इस धरना में चेरिया बरियारपुर के राजद विधायक राजवंशी महतो समेत महागठबंधन के कई नेताओं ने हिस्सा लिया. धरना में शामिल किसानों का आरोप है कि चेरिया बरियारपुर प्रखंड के किसानों की फसल अत्यधिक बारिश में बर्बाद हो गई लेकिन यहां के अधिकारियों ने फसल क्षति मुआवजा के लिए जीरो रिपोर्ट सरकार को भेज दी जिस वजह से किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है.

राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि इसको लेकर बेगूसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार के उपमुख्यमंत्री और डीएम को भी आवेदन दिया गया. जिसके बाद डीएम ने फिर से चेरिया बरियारपुर प्रखंड के अधिकारियों को रिपोर्ट देने के लिए कहा. लेकिन उस रिपोर्ट में भी फसल क्षति मुआवजा के लिए जीरो रिपोर्ट भेज दी गई. इसी के खिलाफ आज किसानों ने धरना दिया है. किसानों की फसल बर्बाद हुई है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लालफीताशाही की वजह से किसानों को सरकार मुआवजा नहीं दे रही है.

रिपोर्ट : सुमित

दलालों ने बेच दिया आम, लेकिन आज तक नहीं मिला किसानों को दाम

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...