Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में पूर्णिया में प्रदर्शन

पूर्णिया: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में राज्य में जगह जगह गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्णिया में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले एवं संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्णिया में बांग्लादेश के विरुद्ध प्रदर्शन में सदर विधायक विजय खेमका और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर बांग्लादेश में हिन्दुओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने और चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक पवन कुमार पोद्दार और भाजपा नेता भोला शाह ने कहा कि हम इंसाफ चाहते हैं। हर धर्म को सम्मान मिलना चाहिए। हम सभी पूर्णिया एवं भारतवासी भर्त्सना एवं विरोध करते हैं। बांग्लादेशी सरकार इसे रोकने के बजाय सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी को Remote से काम करवाने की है आदत, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bangladesh Bangladesh

Bangladesh

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...

Chakulia Elephant Herd on Road: चाकुलिया में सड़क पर अचानक आया...

Chakulia Elephant Herd on Road: गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गड़गड़िया गांव (भूतिया पंचायत) के पास...

बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़...

पटना : राजधानी पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर...