Jamui में चाचा भतीजे के बीच तलवारबाजी, इलाज के दौरान एक की मौत दूसरा इलाजरत

जमुई: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवादों में जम कर तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी में दो सगे भाई जख्मी हो गए जिसमें एक की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव निवासी बहादुर यादव के रूप में की गई जबकि जख्मी मृतक का सगा भाई पिंटू यादव है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में चाचा भतीजे के बीच तलवारबाजी हुई जिसमें चाचा के तलवार से दो सगे भाई बहादुर यादव और पिंटू यादव जख्मी हो गए थे।

आनन फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने बहादुर यादव की स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया था। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां सुहागा देवी ने बताया कि उनका देवर इश्वर यादव ने उनके पोते से मारपीट की थी। पोते के साथ मारपीट का जब उनके बेटे ने विरोध किया तो विवाद बढ़ा और फिर उसने दोनों भाई पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए थे जिसमें एक की हालत गंभीर थी जिसे डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।

पटना में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दुसरे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बहादुर यादव की लाश का पोस्टमार्टम कराते हुए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। आरोपी चाचा ईश्वर यादव व उसकी पत्नी, और दोनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है। एसआईटी का गठन कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना पारिवारिक झगड़े की गंभीरता को उजागर करती है और स्थानीय पुलिस के लिए तेजी से कार्रवाई का एक अहम मामला बन गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Avinash weds Neha: बारात की तरह सजी 40 गाड़ी में पहुंची आयकर और ईडी की टीम, मच गया हड़कंप

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui Jamui

Jamui

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...