BPSC के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, आयोग ने कहा…

पटना: बीपीएससी के द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के समीप पहुंच कर प्रदर्शन किया। बीपीएससी कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। अब बीपीएससी ने मामले में एक सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार बीपीएससी ने बताया है कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया संबंधित भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है।

बीपीएससी ने कोचिंग संस्थान और छात्र नेताओं पर अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है। बीपीएससी ने जारी सूचना में कहा है कि 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा के प्रकाशित विज्ञापन में कहीं भी नॉर्मलाइजेशन का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग स्तर से परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से कराने की सूचना प्रकाशित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच आयोजित की जाएगी और इसमें नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।

वहीं बीपीएससी ने सर्वर डाउन होने के संबंध में भी जानकारी दी कि विज्ञापन में आवेदन करने की तिथि 28 सितम्बर से 18 अक्टूबर तय की गई थी लेकिन छात्रहित में इसे 04 नवंबर तक विस्तारित किया गया था। बीपीएससी हमेशा अभ्यर्थी के हित में कदाचाररहित तरीके से परीक्षा का आयोजन करता है और इसमें सुधारात्मक कदम भी उठाये गए हैं। मल्टीसेट पेपर तैयार करना भी उसी का हिस्सा है जिसमें से परीक्षा का आयोजन किसी एक सेट से कराया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री ने Patna Book Fair का किया उद्घाटन

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...