Advertisement
Advertisement

Patna Book Fair में स्वास्थ्य विभाग के दो स्टाल का मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रविवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला पहुंचे थे। इस पुस्तक मेला में मंत्री मंगल पांडेय ने आयुष्मान कार्ड और एड्स नियंत्रण काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पटना पुस्तक मेला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो स्टाल का उद्घाटन किया गया है। इसमें एक स्टाल पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जिसमें 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है।

बिहार में करीब 70 वर्ष से अधिक उम्र के 39 लाख लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। यह अभियान पूरे राज्य में चल रहा है और हम लोग इस काम का रफ्तार तेज कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के लगभग 90 प्रतिशत परिवारों को आयुष्मान लाभ से जोड़ दिया गया है। वहीं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण के लिए एक स्टाल बनाया गया है। यहां रक्तदान के लिए भी हमारा एक मोबाइल वैन है। लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   अंतिम चार दिनों में 1.30 लाख अभ्यर्थियों ने भरा BPSC का फॉर्म, परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग पर…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Book Fair Patna Book Fair

Patna Book Fair

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...