पटना : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को नसीहत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी बहुत ठंडा है आप यात्रा न करें। साथ ही उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों को लेकर कहा कि बिहार सरकार बिल्कुल चिंतित नहीं है। 80 हजार अभ्यर्थियों का लाइफ बर्बाद हो रहा है। यहां नीतीश कुमार का राज नहीं बल्कि अअफसरशाही राज है।
पप्पू यादव ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के इस बयान पर की महागठबंधन वह चलाएंगी। इस पर निर्दलीय सांसद ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनका बहुत इज्जत करते हैं और हमलोग भी उनका इज्जत करते हैं। सब लोग एक हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं। ममता बनर्जी को थोड़ा दिल बड़ा करना होगा। उन्होंने बिना नाम लिए झारखंड के एक एमपी पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह गैंबलर है ब्लैकमेलर हैं और बड़े-बड़े कैपिटल वाले लोगों को भी ब्लैकमेल करते हैं। पप्पू ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है। किसी को किसानों से मतलब नहीं है।
यह भी पढ़े : पप्पू ने धमकी प्रकरण की जांच CBI से कराने की कर दी मांग
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट
Highlights



















