महुआ से RJD MLA मुकेश रौशन का रोता हुआ वीडियो हुआ वायरल, तेजप्रताप के दावे के बाद कहा…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अभी हाल ही में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।‌ तेजप्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद महुआ के विधायक मुकेश रोशन का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ।‌ वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया गया कि तेज प्रताप यादव ने महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की और इस वजह से अपनी टिकट कटता देख मुकेश रौशन रोने लगे।‌ मामले में हमारे संवाददाता महीप राज ने मुकेश रौशन से बातचीत की।‌

बातचीत के दौरान मुकेश रौशन ने कहा कि तेज प्रताप यादव जहां से चाहेंगे वह वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।‌ उनके कहीं से भी चुनाव लड़ने पर कोई मना नहीं कर सकता है।‌ वे हमसे पहले महुआ के विधायक रह चुके हैं।‌ संभव है कि पार्टी के आलाकमान को लगा होगा कि हमने बेहतर काम नहीं किया है तो वहां बदलाव किया जाये।‌ मैं राजद का एक सिपाही हूं, आम कार्यकर्ता हूं, लालू जी, तेजस्वी जी, और तेजप्रताप जी का जो भी निर्णय होगा वह हम मानेंगे।‌ हालांकि बातचीत के दौरान महुआ विधायक मुकेश रौशन थोड़ा परेशान जरुर दिखे।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   BPSC परीक्षा को लेकर ईओयू भी सतर्क, एडवाइजरी जारी कर की अपील…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RJD MLA RJD MLA RJD MLA

RJD MLA

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...