Jamui में मालगाड़ी बेपटरी, वंदे भारत समेत कई ट्रेन का परिचालन बाधित

जमुई: जमुई में गुरुवार झाझा रजला रेलखंड पर एक बड़ा हादसा टल गया। झाझा रजला रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन के समीप दुद्धिजोड़ पुल के समीप एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड से एक मालगाड़ी आ रही थी तभी उसका दो वैगन बेपटरी हो गया। दुर्घटना के बाद अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया।

मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी को मामले की सूचना दी। घटना के बाद रेलवे स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता सहित रेलवे के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए वहीं रेलवे तकनीकी टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए। मालगाड़ी बेपटरी होने की वजह से वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन को नारगंजो, टाटानगर से आरा तक जाने वाली सुपर एक्सप्रेस को घोरपारन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।

वही अप में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को अप में गाड़ी आगमन में विलंब होते देखकर पूछताछ केंद्र में पूछताछ किया तो रेलयात्रियों को पूरी जानकारी दी गई। गाड़ियों के परिचालन पर पड़े असर के कारण रेलयात्रियों को भी झाझा स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय पदाधिकारी ने मालगाड़ी के बेपटरी होने की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दी। समाचार प्रेषण तक मालगाड़ी को उठाने के लिए स्थानीय रेलवे अधिकारी, रेलकर्मी का प्रयास जारी था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   लालू का Dream Project था चरवाहा विद्यालय, पढ़िए अब क्या है इसका हाल…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui

Jamui

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...