Police पर फिर से हुआ हमला, एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Police पर फिर से हुआ हमला, एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Google पर 22Scope चुनें

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है जिसमें एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना मोतिहारी के हरसिद्धी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना की पुलिस सोनबरसा के वार्ड संख्या 11 में पुलिस दहेज़ उत्पीड़न मामले के अभियुक्त शत्रुघ्न सहनी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने शत्रुघ्न सहनी को गिरफ्तार भी कर ली थी तभी उसके परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस के कब्जे से अभियुक्त को छुड़ा लिया।

इस दौरान लोगों ने पुलिस पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। हमले में एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस पर हमला में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Deputy CM विजय सिन्हा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Police Police Police

Police </span

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...