पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक पिछले 25 नवंबर से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी शिक्षक का कोई पता नहीं चल सका। लापता शिक्षक की पहचान पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वरीय सहायक शिक्षक मो शफ़िकुल्लाह के रूप में की गई है। लापता शिक्षक के बड़े भाई मो मोजिबुल्लाह के भाई ने थाना में आवेदन दे कर गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के निवासी हैं। वे पूर्वी चंपारण के सुगौली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवतिया में वरीय सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। उन्होंने बताया कि उन्हें विद्यालय से 3 दिसंबर को सूचना दी गई कि आपके भाई 23 नवंबर को अंतिम बार स्कूल आये थे, 24 नवंबर को उन्हें पैक्स चुनाव के ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण में मोतिहारी जाना था और 25 नवंबर से 30 नवंबर तक विभागीय आदेश के आलोक में 6 दिवसीय प्रशिक्षण डायट शिवहर में जाना था।
प्रशिक्षण के बाद पुनः उन्हें दो दिसंबर को विद्यालय में योगदान देना था। बताया जा रहा है कि उनके लापता होने के एक सप्ताह बाद तक उनके मोबाइल पर फोन जा रहा था लेकिन कोई फोन उठाया नहीं। विद्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार वे प्रशिक्षण केंद्र पर भी नही गए थे। मामले की जानकारी के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। फ़िलहाल शिक्षक के गायब होने की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Police पर फिर से हुआ हमला, एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
East Champaran East Champaran East Champaran
East Champaran</span



















