विजिलेंस ने यूपी के निलंबित अफसर के अकूत संपत्ति का किया खुलासा

डिजिटल डेस्क: विजिलेंस ने यूपी के निलंबित अफसर के अकूत संपत्ति का किया खुलासा। विजिलेंस ने यूपी में नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर  शनिवार से जारी छापेमारी और पूछताछ में उनके अकूत संपत्ति का खुलासा किया है। टीम रवींद्र यादव के नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची और वहां काफी देर तक छानबीन की।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई विजिलेंस की छापेमारी…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम की ओर से ये छापेमारी निलंबित अफसर रवींद्र यादव के आय से अधिक संपत्ति के संबंध में मिली शिकायत के जांच के क्रम में हुई।

छापेमारी के बाद रवींद्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांचकी जा रही है। छापेमारी में भूखंड, स्कूल, कॉलेज आदि के दस्तावेज बरामद हुए हैं। ये संपत्तियां एटा, लखनऊ, नोएडा व अन्य जगहों की बताई जा रही हैं।

निलंबित रवींद् यादव के यहां विजिलेंस छापा
निलंबित रवींद् यादव के यहां विजिलेंस छापा

इटावा में निलंबित अफसर ने बनवा रखा है करोड़ों का स्कूल, विजिलेंस जांच में हुआ खुलासा

जारी विजिलेंस जांच में  निलंबित अफसर रवींद्र यादव की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान करीब 15 करोड़ संपत्ति के स्कूल का खुलासा हुआ है जो इटावा के जसवंत नगर स्थित अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल है।

स्कूल सोसाइटी का अध्यक्ष रवींद्र का पुत्र निखिल यादव है। स्कूल में महंगे उपकरण एवं फर्नीचर लगाए गए हैं। इनकी कीमत 2 करोड़ आंकी गई है। स्कूल में 1.04 करोड़ की 10 बसें संचालित हैं। अभी जांच जारी है।

निलंबित रवींद् यादव के यहां विजिलेंस छापा
निलंबित रवींद् यादव के यहां विजिलेंस छापा

निलंबित अफसर के परिवारजनों से भी विजिलेंस टीम की पूछताछ जारी, कई और राज खुलने की उम्मीद…

इसी बीच जारी जांच के क्रम में अब विजिलेंस अधिकारियों ने निलंबित अफसर रवींद्र यादव के साथ उनके परिवारजनों को भी दायरे में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में पता चला कि रवींद्र के पास नोएडा में तीन मंजिला मकान है। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा घर में 37 लाख रुपये के सुख-सुविधाओं का सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हैं।

छापेमारी में जो संपत्ति बरामद हुई है, उसमें 62 लाख 44 हजार के गहने हैं। साथ ही 2 लाख 47 हजार रुपये की नकदी मिली है। टीम रवींद्र के घरवालों से पूछताछ कर रही है। उसके विदेश यात्रा से लेकर अन्य जानकारी जुटा रही है। घर से बरामद इनोवा व क्विड कार की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के छह  खातों, पॉलिसियों और निवेश से संबंधी अभिलेख मिले हैं।

अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन भूमि खरीदने के भी कागज मिले हैं। मकान से अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल, मलाजनी, तहसील जसवंत नगर (इटावा) के पंजीकरण संबंधी कागजात भी मिले हैं।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img