Jamui में चाचा ने अपने दो भतीजे को मारी गोली, ये था मामला…

जमुई: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में सगे चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली मार दी। जिसमें एक भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की पहचान टाल सहरसा निवासी स्वर्गीय राजेश्वर महतो का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है।

घायल राहुल कुमार ने बताया कि एक कट्ठा जमीन को लेकर उनके चाचा राजेंद्र महतो के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बैठक हुई थी और आपस में सुलह के साथ स्थानीय लोगों ने बंटवारा कर दिया था। लेकिन उसके बावजूद रविवार की सुबह उसके सगे चाचा राजेंद्र महतो उसका पुत्र सहित अन्य पहुंचे और हंगामा करने लगे। जब इसका विरोध राहुल ने किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। वही उसे बचाने पहुंचे उसका पुत्र सत्यम कुमार को पहले राजेंद्र महतो ने गोली मार दी। फिर राहुल के ऊपर भी गोली चला दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।

दोनों घायल युवकों को जमुई सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मौके से सिकंदरा पुलिस ने राजेंद्र महतो की पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी राजेंद्र महतो मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष का अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Job के नाम पर जमीन हड़पने वाले आज रूपये देने की बात कर रहे- जदयू

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui

Jamui

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...