‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ Program के तहत सभी खेतों में सिंचाई की होगी व्यवस्था

‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता होगी पुनर्स्थापित

पटना: आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय -2 के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा “हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम के तहत हर संभव माध्यम से हर खेत को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। इस कार्यक्रम के तहत हर संभव माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाना है।

‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत लघु जल संसाधन विभाग को एक एकड़ रकबा से बड़े आहर-पईन का जीर्णोद्धार कार्य, 2000 हे तक कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वीयर / चेक डैम (15 मीटर से ज्यादा लम्बाई) का निर्माण एवं उदवह सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्य के अतिरिक्त निजी नलकूप एवं डगवेल सिंचाई योजना कार्य के क्रियान्वयन का दायित्व है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में आहर-पइन और वीयर / चेक डैम का निर्माण कार्य किए जा रहे हैं ताकि 2000 हेक्टेयर तक कमाण्ड क्षेत्र सिंचाई सुविधा से जुड़ सके। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के दौरान अब तक 981 योजनाओं/ संरचनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत आहर-पइन की 723, चेक डैम की 62, और उदवह सिंचाई योजना की 196 योजनाएं शामिल हैं। इन प्रयासों से लगभग 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता पुनःस्थापित होगी और 38 लाख घन मीटर जल संचयन का पुनर्स्थापन होगा।

लघु जल संसाधन विभाग इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दृढ़ संकल्पित है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि राज्य के सभी किसानों तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाई जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   मधेपुरा पहुंचे कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, BN Mandal विश्वविद्यालय के सिनेट में लेंगे भाग…
Program Program

Program

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...