Commercial Advertisment

अपराधियों का तांडव, गोलीबारी से घायल छात्रा की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहां अपराधियों की गोलीबारी से घायल एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामगिरी महाजी टोला की है। मृत छात्रा की पहचान अरुण पासवान की पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बबीता कुमारी बीते शाम कोचिंग से वापस आ रही थी इसी क्रम में दो गुटों के बीच गोलीबारी हो रही थी और इस गोलीबारी के बीच बबीता कुमारी फंस गई और उसके सर में एक गोली लग गई। गोलीबारी के वजह से स्थानीय लोग भी मौके पर नहीं पहुंच पा रहे थे। जब गोलीबारी शांत हुई तब बबीता कुमारी को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

अपराधियों ने महिला को गोलियों से भूना

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोलियों से भून दिया। वहीं गोली लगने से महीला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा की है। घायल महिला की पहचान स्थानीय निवासी सत्य नारायण चौधरी की पत्नी शांति देवी (50) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Begusarai Police 1 1 22Scope News
अपराधियों ने महिला को गोलियों से भूना

यह भी देखें :

वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी समेत पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शांति देवी अपने घर के बाहर अलाव सेंक रही थी। तभी अपराधी आए और ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिसमें पांच गोली शांति देवी को लग गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। एसपी मनीष ने बताया कि सूचना मिलते ही हमने भी घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल किया है। सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए आवश्यक कर रही है।

यह भी पढ़े : शादी समारोह में हथियार लहराता दिखा युवक, Video Viral

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...