पंचायत सचिव को महंगा पड़ा नेपाल जाकर शराब की तलब बुझाना

Patna– वाल्मीकिनगर, बगहा में एक पंचायत सचिव को नेपाल जाकर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव राजबली राम नेपाल के रानी नगर में एक रेस्टोरेंट में बैठ कर शराब पी रहा था. इस बीच किसी ने उसकी फोटो खींच एसपी को वाट्सअप कर दिया. एसपी ने तत्काल मामले की जानकारी वाल्मीकिनगर पुलिस को देते हुए कार्रवाई का आदेश दे दिया. एसपी  का आदेश मिलते ही वाल्मीकिनगर पुलिस पंचायत सचिव के लौटने का इंतजार करने लगी.  जैसे ही पंचायत सचिव पंचायत भवन के दरवाजे पर पहुंचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने पंचायत सचिव के साथ बदसलुकी भी की. बाद में मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा लाया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...