पंचायत सचिव को महंगा पड़ा नेपाल जाकर शराब की तलब बुझाना

Patna– वाल्मीकिनगर, बगहा में एक पंचायत सचिव को नेपाल जाकर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव राजबली राम नेपाल के रानी नगर में एक रेस्टोरेंट में बैठ कर शराब पी रहा था. इस बीच किसी ने उसकी फोटो खींच एसपी को वाट्सअप कर दिया. एसपी ने तत्काल मामले की जानकारी वाल्मीकिनगर पुलिस को देते हुए कार्रवाई का आदेश दे दिया. एसपी  का आदेश मिलते ही वाल्मीकिनगर पुलिस पंचायत सचिव के लौटने का इंतजार करने लगी.  जैसे ही पंचायत सचिव पंचायत भवन के दरवाजे पर पहुंचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने पंचायत सचिव के साथ बदसलुकी भी की. बाद में मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा लाया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Dumka News: दुमका में कोयला खदान की ड्रिलिंग का विरोध, पुलिस...

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्राम सभा में हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव में 10 जवान घायल, दो...

Army Job Fraud: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 7...

झारखंड और बिहार के सात युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...

Jharkhand News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 877 माध्यमिक आचार्यों...

 झारखंड में 877 माध्यमिक आचार्यों को हाईकोर्ट के आदेश और काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से...