Big Breaking : नोएडा में किसानों से 1200 रुपये प्रति वर्गमीटर ज्यादा रेट पर जमीन लेगी यूपी सरकार

डिजिटल डेस्क : Big Breakingनोएडा में किसानों से 1200 रुपये प्रति वर्गमीटर ज्यादा रेट पर जमीन लेगी यूपी सरकार। नोएडा के जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किसानों के जमीन अधिग्रहण और उसके लिए किसानों को दिए जा रहे मुआवजे के क्रम में जमीन के सरकारी स्तर पर रेट को लेकर फैले भ्रम को खुद यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने दूर कर दिया है।

शुक्रवार को CM Yogi ने जेवर एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण के एवज में देय प्रतिकर को 1200 रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ाने का ऐलान किया है।

CM Yogi ने साफ शब्दों में जेवर एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण के एवज में देय प्रतिकर को 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर  4300 रुपये प्रति वर्गमीटर तक करने की घोषणा की है। किसानों को जमीनों के बढ़े रेट से भुगतान की व्यवस्था करने के साथ ही CM Yogi ने कहा कि इसके अलावा नियमानुसार ब्याज भी देय होगा।

जेवर एयरपोर्ट के जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा रोजगार – समायोजन का लाभ

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि –‘अधिग्रहण से प्रभावित हर एक किसान परिवार के व्यवस्थापन, रोजगार और सेवायोजन के भी समुचित प्रबंध किए जाएंगे’।

CM Yogi की घोषणा को मनचाही मुराद बताते हुए सभी किसानों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे से CM Yogi का अभिवादन किया। किसानों ने CM Yogi से कहा कि –‘…अब लखनऊ से सीधा अयोध्याधाम जाकर श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। CM Yogi ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास के लिए भूमि दे रहे हम सभी किसानों की मनचाही मुराद पूरी कर दी है’।

इससे पहले शुक्रवार को CM आवास पर किसानों के साथ CM Yogi आदित्यनाथ का खुला संवाद हुआ। शुक्रवार को CM आवास पर आयोजित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के अंतिम फेज के भूमि प्रदाता किसानों से संवाद कार्यक्रम में CM Yogi ने सभी किसानों से संवाद किया। CM Yogi ने किसानों की अशंकाम, जिज्ञासाओं और मांग के बारे में बातचीत की।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

किसानों के सामने ही CM Yogi ने जमीन अधिग्रहण कर रहे यीडा के सीईओ को किया तलब

अपने आवास पर किसानों से संवाद कार्यक्रम के बीच CM Yogi आदित्यनाथ ने सीईओ यीडा को मंच पर बुलाया और अब तक दो चरणों में हुए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित किसान परिवारों के व्यवस्थापन के बारे में पूछा। सीईओ ने किसानों के सामने CM Yogi को एक-एक कर सारी गतिविधियों की जानकारी दी।

सीईओ ने CM Yogi को बताया कि वर्तमान में केवल उन्हीं को प्रतिकर दिया जाना शेष है, जिनका उत्तराधिकार, वरासत आदि से संबंधित प्रकरण लंबित है। CM Yogi ने सीईओ को हर एक किसान से मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi बोले – नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल भी, और भी हैं योजनाएं…

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे नोएडा और जेवर को लेकर अपनी डबल इंजन सरकार की सोच एवं परियोजनाओं एवं अब तक की उपलब्धियों का जिक्र किया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…अब तक मात्र दो वर्षों में इसके लिए 1334 हेक्टयर यानी लगभग 3300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। सारी कार्यवाही किसानों की सहमति से हुई। …इस एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी ईस्टर्न पेरीफेरल रोड से भी यमुना एक्सप्रेस वे पर इंटर्चेंज बनाकर की जाएगी।

…दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल से भी नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल के पास स्टेशन बना कर जोड़ा जाना है। साथ ही नई दिल्ली और ग्रेटर नॉएडा से जोड़ने के लिए आरआरटीएस रेल की डीपीआर का अनुमोदन राज्य सरकार द्वारा दी जा चुकी है तथा इसे अंतिम अप्रूवल के लिये भारत सरकार को भेज किया गया है।

…यही नहीं, नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल से भी जोड़ा जा रहा है, जिसका स्टेशन नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल के पास होगा। …इसके बाद दिल्ली से नॉएडा एयरपोर्ट की दूरी मात्र 21 मिनट में तय होगी।

इसके अलावा, नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से बल्लभगढ़ (हरियाणा) से जोड़ा जा चुका है। यह 30 किमी लम्बा है, जिसमें से 8.5 किमी उत्तर प्रदेश में तथा 21.5 किमी हरियाणा में स्थित है। इस हेतु एनएचएआई द्वार निर्माण की कार्यवाही की जा रही है’।

कार्यक्रम के सूत्रधार रहे विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने किसानों की मांग पूरी करने के लिए CM Yogi के प्रति आभार जताया।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...