इलाज के दौरान प्रसूति महिला की मौत, परिजनों ने काटा बबाल

भागलपुर : भागलपुर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक प्रसूति महिला की मौत हो गई। दअरसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र से पहुंची महिला की शुक्रवार की देर रात प्रसव हुई थी। जिसमें महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं प्रसव के बाद महिला की स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया। वहीं सुबह उनकी स्थिति और नाजुक हो गई तो उन्हें जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन निजी क्लीनिक पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया और मृतका के पति दहाड़ मार कर रोने लगा और कहने लगा कि गलत इलाज किया। जिसके कारण मेरी पत्नी की मौत हो गई। अब मेरे बच्चे को कौन रखेगा।

आपको बता दें कि पूरा मामला जोगासर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी क्लीनिक से जुड़ा हुआ है। वहीं मृतिका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगारी गांव निवासी संतोष कुमार की 21 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। वहीं हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया और मृतिका के परिजन को भी समझा बूझकर लिखित आवेदन देने की बात कही। मृतका के पति संतोष कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी डिलीवरी पेसेंट थी, उसका इलाज किया जा रहा था। वहीं 17 दिसंबर डिलीवरी का डेट था, लेकिन कल उनको अत्यधिक दर्द होता है जिसके बाद हम लोग लेकर यहां पहुंचे थे, जहां देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

यह भी देखें :

वहीं उन्होंने बताया कि बच्चा तो सुरक्षित है लेकिन मेरी पत्नी की हालत नाजुक हो रही थी। इसके बाद हमने डॉक्टर से कहा तो उन्होंने लगातार 20 से 25 इंजेक्शन दिया, जिसके बाद सुबह उसकी स्थिति नाजुक हो गई। उन्होंने बताया कि जब सुबह उसकी स्थिति नाजुक हुई तो उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। जब हम लोग वहां लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के ही डॉक्टर मनोज कुमार (झोलाछाप डॉक्टर) ने हमको यहां पर डिलीवरी करने के लिए भेजा था। मेरी शादी एक साल पहले कजरेली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरारी गांव में हुई थी। जोगासर थाना से पहुंची टीम के एएसआई महेंद्र चौधरी ने बताया कि एकता क्लीनिक में डिलीवरी के क्रम में एक महिला की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन के द्वारा हो हंगामा कर रहे हैं। यहां पर आकर देखा तो थोड़ी तोड़फोड़ परिजन के द्वारा की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि परिजन के द्वारा लिखित आवेदन दी जाएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : घर से एक अधेड़ लापता, परिजनों में मचा कोहराम

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...