हजारीबाग में अफीम की खेती पर कार्रवाई, 3.88 एकड़ में लगी अफीम को नष्ट किया गया

हजारीबाग. जिला के कटकमसांडी थाना अंतर्गत ग्राम गुरूडीह‌ में सुराही टोंगरी नाला में पुलिस और वन विभाग के संयुक्त टीम ने छापामारी कर करीब 3.88 एकड़ जंगली जमीन में पोस्ता की खेती को नष्ट किया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है। हेडक्वार्टर डीएसपी अमित कुमार ने ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के आदेश पर आज कटकमसांडी के गुरूडीह के आसपास अफीम तस्करों के द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे अभियान चलाकर नष्ट की गयी।

हजारीबाग में अफीम की खेती पर कार्रवाई

पुलिस व वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो वहां पाया गया कि अफीम के छोटे-छोटे पौधे उग आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने हमारे चैनल के माध्यम से अपील भी की है कि आम लोग भी अगर उनके अगल-बगल ऐसी अफीम की खेती हो रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस को सूचना देने वालों की जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...