बिहार के Coaching संस्थानों की मिलीभगत से होते हैं पेपर लीक, पप्पू यादव ने बीपीएससी पर लगाया बड़ा आरोप

Coaching

पटना: भाजपा नासूर है और अपने सहयोगी को बर्बाद कर देती है। भाजपा ने शिंदे, अजीत पवार, रेड्डी को बर्बाद कर दिया। वे नायडू और नीतीश कुमार को ही नहीं बख्सेंगे। झारखंड में आजसू को बर्बाद कर दिया और नीतीश कुमार की विचारधारा को भी बर्बाद करने में भाजपा लगी हुई है। ये बातें पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कही।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा किसी को बचने देगी तब न। पप्पू यादव ने बिहार में मध्यावधि चुनाव की भी बात कही और कहा कि भाजपा का पुरानी आदत है कि वह अपने सहयोगी और क्षेत्रीय दलों को खा जाती है वहीं कांग्रेस अपने गठबंधन के दलों को बर्बाद कर देती है।

भाजपा इस बार वन नेशन नो इलेक्शन के लिए चुनाव लड़ रही थी और इसी के लिए उन्होंने चार सौ पार का नारा दिया था। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा कोशिश कर रही है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन में, या दूसरी पार्टी को तोड़ कर समय से पहले चुनाव करवाए। वहीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरना को लेकर कहा कि बीपीएससी की चिंता किसी को है। आज सब लोग यात्रा पर जा रहे हैं।

बिहार में कोई यात्रा की जरूरत नहीं है, बिहार के युवा की गंभीरता को समझने की जरूरत है। जो सेंटर बनना था उस सेंटर पर बीपीएससी से पहले एक कोचिंग की परीक्षा क्यों करवाई गई। कोचिंग की सलाह पर प्रश्न परीक्षा में क्यों आता है और फिर पेपर लीक क्यों होता है। मैं लगातार कह रहा हूं कि 1990 से बिहार का एक जिला नालंदा पेपर लीक का जनक बना हुआ है। ये लोग पेपर लीक पर अंकुश क्यों नहीं लगवा रहे हैं। बीपीएससी के चेयरमैन के पद पर जो भी लोग रहे हैं उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई है। बीपीएससी के अधिकारियों के संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि कोचिंग, आयोग और सरकार की मिलीभगत से राज्य में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जा रही है। अब तो देश में नौकरी है नहीं, आरक्षण खत्म हो गया है। पहले ही हम प्राइवेट नौकरी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और इस बीच जो नौकरी बची है वह भी करोडपति लोगों के बच्चों के लिए पेपर आउट कर दी जाती है। कोचिंग माफिया इस सबमे शामिल होते हैं, यह बात मैंने सदन में भी कही है।

बिना सेटिंग के कोई भी कोचिंग नहीं चल रहा है। वहीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कहा कि विपक्ष को अभी धरना पर बैठ जाना चाहिए था, एक भी एमपी एमएलए को गांव में नहीं घुसना चाहिए। अभी विपक्ष को एकजुट हो कर पेपर लीक के विरोध में सामने आना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA के लिए मोहरा या चेहरा होंगे नीतीश कुमार, बिहार के राजनीतिक महकमे में…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Coaching Coaching Coaching Coaching Coaching
Coaching

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...