BPSC के सामने पप्पू यादव बैठेंगे भूख हड़ताल पर, धरना दे रहे छात्रों से मिलने के बाद कर दी बड़ी मांग…

BPSC के सामने पप्पू यादव बैठेंगे भूख हड़ताल पर, धरना दे रहे छात्रों से मिलने के बाद कर दी बड़ी मांग...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार की शाम गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ धरना पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनके साथ रहने का वादा किया। इस दौरान पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों ने बातचीत के दौरान कहा कि जिन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी उसका सीसीटीवी फूटेज जारी किया जाए। जिस परीक्षा केंद्र का परीक्षा कैंसिल किया गया है वहां कुछ छात्रों को ही प्रश्न पत्र दिया गया था।

खगड़िया में अधिकारियों के बेटे को मुर्गा चावल खिला कर परीक्षा ली गई तो गया में लाउडस्पीकर से प्रश्नों का उत्तर अभ्यर्थियों को बताया गया था। यह वही प्रश्न है जो किसी कोचिंग के द्वारा सलाह दी गई वहीं प्रश्न परीक्षा में लाए गए। पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षा बीपीएससी लेता है लेकिन बीपीएससी को व्यवस्थाएं तो सरकार देती है। बीपीएससी में बैठे अधिकारियों की सरकार जांच क्यों नहीं करवाती है। बीपीएससी का चेयरमैन वैसे लोगों को बनाया जाता जिसकी निगरानी होती। नालंदा एक ऐसा जिला है जहां से 1990 से पहले से लेकर आज तक सभी परीक्षाओं का प्रश्न लीक होता रहा है।

बीपीएससी ने कहा कि नॉर्मलाईजेशन पर कहा कि ये हमारे दिमाग में नहीं है लेकिन परीक्षा दो तरह से लिए जायेंगे। अब अगर सरल प्रश्न से परीक्षा ले ली जाती है तो भी चार लाख बच्चे प्रभावित होंगे। जिन अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका था वह क्या करेंगे इसलिए पुनर्परीक्षा ही अंतिम उपाय है। बिहार में कोचिंग, माफिया, सरकार के कुछ लोग और सरकार का कुछ सिस्टम, बीपीएससी सबकी मिलीभगत से पेपर लीक होता है और देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है। सीसीटीवी फूटेज सामने लाया जाना चाहिए।

अगर 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द की गई तो सभी बच्चों की परीक्षा रद्द होनी चाहिए। सभी की परीक्षा नए प्रश्न के साथ होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारे जैसे लोगों के सामने मरने के अलावा और कोई चारा नहीं है। सरकार अगर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो हम बीपीएससी के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार के Coaching संस्थानों की मिलीभगत से होते हैं पेपर लीक, पप्पू यादव ने बीपीएससी पर लगाया बड़ा आरोप

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC BPSC
BPSC

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...