दो दिन पहले गंगा घाट में डूबा था दसवीं का छात्र, शव बरामद

बेगूसराय : बलिया थाना क्षेत्र के कहवा गंगा घाट पर 1 दिसंबर को गंगा घाट में डूबे दसवीं कक्षा के छात्र का शव शुक्रवार को तीसरे दिन बरामद किया गया. बता दें कि पहाड़पुर दियारा निवासी रमाकांत शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार 1 दिसंबर को मुंडन संस्कार में डीजे के साथ कहवा गंगा घाट गया था. जहां वह कहवा गंगा घाट में स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया. घटना की सूचना पर काफी देर तक उसकी तलाश की गई लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो सका. घटना के तीसरे दिन मृतक का शव ऊपर आया जिसके बाद परिजनों ने शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

रिपोर्ट : सुमित

आस्था पर कोरोना भारी, कम संख्या में गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...