Gumla Murder : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है। हालांकि पुलिसन ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अरूण लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Giridih Fire : शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक…
घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। धान ढोने के एवज में मिले पैसे से दोनों ने खूब शराब का सेवन किया। शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई।
Gumla Murder : शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद
इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई दिनेश कुमार और एएसई नंदकिशोर कुमार सहित थाना के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अरुण लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया और घटना की पूरी जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन, निरसा विधायक अरुप चटर्जी को बांग्लादेशी…
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–
Highlights


















