Advertisement
Advertisement

‘Nitish मतलब सबकी स्वीकार्यता’, BJP कोर कमिटी की बैठक के बाद जदयू ने जारी किया पोस्टर

'Nitish मतलब सबकी स्वीकार्यता', BJP कोर कमिटी की बैठक के बाद जदयू ने जारी किया पोस्टर

Google पर 22Scope चुनें

पटना: अगले वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के मामला अब स्पष्ट हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया था। हालांकि एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दल के नेता हमेशा नीतीश कुमार के नेतृत्व की बात ही करते रहे लेकिन फिर भी इस मामले में संशय बना हुआ था।

कहा जा रहा था कि भाजपा विधानसभा चुनाव में भाजपा नीतीश कुमार को हटा कर मुख्यमंत्री पद पर भाजपा के किसी नेता को बैठा सकती है। हालांकि पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा कोर कमिटी की बैठक में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। भाजपा कोर कमिटी की बैठक में स्पष्ट होने के बाद अब जदयू खेमे में भी हर्ष का माहौल है। यह स्पष्ट होने के बाद अब जदयू ने पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में नीतीश कुमार के फोटो के साथ ही लिखा है ‘2025 फिर से नीतीश’।

1 360 22Scope News

इसके साथ ही एक्स पर पोस्ट में जदयू ने 6 बिंदु भी अलग से लिखा है जिसमें लिखा है कि ‘नीतीश मतलब सबकी स्वीकार्यता। नीतीश मतलब बिहार का विकास। नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार। नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी। नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प.., इसीलिए तो ‘2025 फिर से नीतीश’।

बता दें कि सीएम नीतीश अभी अपनी प्रगति यात्रा पर हैं और उनके साथ भाजपा के मंत्री के नहीं जाने के मामले में भी विपक्ष ने सवाल उठाया था और भाजपा पर नीतीश कुमार की पार्टी और उनकी विचारधारा को खत्म करने का आरोप लगाया था। अब एक बार फिर जब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नीतीश कुमार को नेता बताया है जिसके बाद से एनडीए और खास कर जदयू खेमे में हर्ष का माहौल है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Supreme Court जायेंगे खान सर, कहा ‘धरना दे रहे अभ्यर्थियों के किडनी….’

Nitish Nitish Nitish Nitish
Nitish
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 12 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...