Advertisment

झारखंड में दिखने लगा जवाद का असर, रांची का बदला मौसम का मिजाज

रांची : चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड में असर दिखने लगा है. जवाद के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को झारखंड के रांची सहित कई इलाकों में बारिश होगी. वहीं राजधानी रांची का मौसम बदल गया है. आज सुबह से कोहरे के साथ धूंध छाया रहा. जमशेदपुर में छिटपूट बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जवाद ने साइक्लोन का रूप ले लिया है. अभी यह पश्चिम बंगाल की खाड़ी में है. शनिवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा. 5 को ओडिशा के पुरी तट के पास टकरायेगा. छह को यह पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में समाप्त हो जायेगा. इससे झारखंड में बारिश हो सकती है और 30 से 40 की रफ्तार में हवा चल सकती है. जिसके बाद झारखंड में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार जवाद के कारण तापमान में भी बदलाव होगा और अधिकतम तापमान घटेगा. वही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि का अंतर रह जायेगा. मौसम विभाग के अनुसार पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि के आसपास होगा.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

BIG BREAKING : कोरोना के बढ़ते मामले पर झारखंड में स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए और किस पर लगी है पाबंदी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Deep Depression का असर,...

झारखंड में 29 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। IMD ने 22 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...