वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट का हुआ भव्य शुभारंभ

डिजिटल डेस्क :  वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट का हुआ भव्य शुभारंभ। वाराणसी में रविवार को अटल अजीत मेमोरियल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जय नारायण इंटर कॉलेज में हुआ। दो दिन चलने वाले टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर कहा कि – खेल व अध्यात्म का गहरा संबंध है, खिलाड़ी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपना प्रदर्शन करते हैं।

टूर्नामेंट का पहला मैच उत्तर प्रदेश और  पश्चिम बंगाल के बीच हुआ…

टूर्नामेंट का पहला मैच उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया।  इसमें पश्चिम बंगाल में टाँस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाया। पश्चिम बंगाल की ओर महेश ने 7 चौके व 2 छक्कों की मदर से 29 बाल खेल कर सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश की ओर से बॉलिंग करते हुए विशाल ने 4 ओवर में 31 रन खर्च करके 4 विकेट लिया। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। शुरुआती 2 ओवर में ही उनके दोनों सलामी बल्लेबाज आऊट होकर पवेलियन लौट गए। उत्तर प्रदेश की ओर से रमेश पाल ने 12 बाल खेल कर सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। उन्हें छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंंकड़ा नहीं छु पाया।

पश्चिम बंगाल की टीम ने न केवल शानदार बैटिंग किया बल्कि उन्होंने शानदार बॉलिंग व फील्डिंग का भी प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की ओर से बाँलिंग करते हुए प्रनव ने 4 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लिया तथा एक मेडैन ओभर भी फेंका। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वाराणसी में रविवार को दो दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभांभ के मौके पर जुटे अतिथिगण।
वाराणसी में रविवार को दो दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभांभ के मौके पर जुटे अतिथिगण।

दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल और बिहार की टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला…

दूसरा मैच बिहार एवं पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोचक रहा। इसमें पश्चिम बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पश्चिम बंगाल की टीम ने 20 ओभरों में कुल 170 रन बनाए। इसमें अनिकेत ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान 5 चौके व 2 छक्के की मदद से 32 बाल खेल कर दिया।

बिहार की ओर से बॉलिंग करते हुए सुमित ने 11 रन खर्च करके 3 विकेट लिए। बिहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से राजीव ने 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 23 रन का योगदान दिया ।

मैन ऑफ द मैच पश्चिम बंगाल के अनिकेत को दिया गया। मैच के दौरान मैदान में दर्शकों की भारी उपस्थिति रही। दर्शक लगातार खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान मौजूद अतिथिगण।
वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान मौजूद अतिथिगण।

टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पहुंचे अतिथियों ने प्रतिभागी दिव्यांग खिलाड़ियों की जमकर की हौसलाआफजाई…

इससे पहले टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पहुंचे अतिथियों ने प्रतिभागी दिव्यांग खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि समाज सेवक केशव जालान ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है।

दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि खेल राष्ट्र को सशक्त बनाने का उत्तम साधन है। खेल से दिव्यांगजन सशक्त होकर अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे।
डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि दिव्यांगजन खेल के माध्यम से अपने को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए स्वालंबी बन सकते हैं। मैच की शानदार कमेंट्री अमूल्य उपाध्याय एवं आशीष सेठ ने की।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...