Bano : बानो में ज्वेलरी दुकान में चोरी, लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Bano : जिला के बानो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरसा चौक के समीप रीना ज्वेलर्स में लाखों रुपये की जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। इसमें 2.5 लाख की चांदी और 1.5 लाख रुपये के सोने के सामान थे। जानकारी के अनुसार, बानो चौक के समीप रीना ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने आधी रात को पीछे का दरवाजा का ताला तोड़ दीवाल को भी तोड़कर दुकान में पड़े सभी जेवरात की चोरी कर ली।

Bano : बानो में ज्वेलरी दुकान में चोरी

इसकी जानकारी सुबह में दुकान की मालिक रीना देवी को दुकान खोलने के बाद पता चला। उन्होंने पाया कि दुकान में पड़े जेवरात की चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जमा हो गए और घटना की की जानकारी सुनकर हतप्रभ हो गए। तत्पश्चात उन्होंने नजदीकी थाना बानो को घटना की सूचना दी।

बानो थाना को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी विकास कुमार, थाना प्रभारी कोलेबिरा शशिशंकर सिंह, एसआई ललन कुमार, एसआई अजित कुमार सिंह, एएसआई शंकर बाखला के साथ दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुटे।

Bano: चोरी की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर बानो थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। अपराधियों के बारे पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर चोरी की घटना से बानो के व्यावसायिक वर्ग में भय का माहौल बन गया है। ऐसी घटना दोबारा नहीं हो, इसको लेकर उन्होंने लिखित आवेदन देकर रात्रि गश्ती बढ़ाने व सुरक्षा मुहैया करने की अपील थाना से की है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित, तीन दिन बंद...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने बड़ी...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 50 हजार...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, पटना: बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आर्थिक मदद का बड़ा...