Advertisment

काशी में New Year पर कल अद्भुत होगा सुबह-ए-बनारस

वाराणसी : काशी में New Year पर कल अद्भुत होगा सुबह-ए-बनारस। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में सुबह-ए-बनारस का आयोजन रोज होता है। लेकिन New Year 2025 पर कल साल के पहले दिन की सुबह को अद्भुत बनाने की तैयारी है।

हर साल की तरह इस बार भी New Year पर पहले दिन अस्सी घाट पर सुबह-ए- बनारस का भव्य आयोजन होगा। इसमें सभी मजहब और पंथ के लोग शामिल होंगे। ये काशी से दुनिया को संदेश देंगे वसुधैव कुटुंबकम का।

New Year 2025 के पहले सुबह-ए-बनारस में होंगे 2 हजार लोग…

New Year 2025 पर बुधवार भोर में होने वाले पहले सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। अस्सी घाट पर होने वाले इस आयोजन में कई देशों के पर्यटक शामिल होंगे। यह सभी लोग अपने जीवन में नए वर्ष की आध्यात्मिक शुरूआत करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, एक जनवरी की सुबह 5.40 पर मां गंगा की पूजा होगी। करीब 2 घंटे के इस पूरे कार्यक्रम में धर्म-आध्यात्म और दर्शन के साथ संगीत और योग का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा।

सुबह ए बनारस कार्यक्रम की पुरानी तस्वीर।
सुबह ए बनारस कार्यक्रम की पुरानी तस्वीर।

New Year 2025 के पहले सुबह-ए-बनारस में गंगा आरती के साथ ही होगा पुष्पांजलि का कार्यक्रम…

काशी यानी वाराणसी के अस्सी घाट पर होने वाले New Year 2025 के पहले सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले सुबह 5.40 पर मां गंगा की पूजन के साथ होगा। फिर मां गंगा की आरती होगी। उसके बाद पुष्पांजलि के साथ लोक कल्याण का संकल्प होगा और विशेष हवन किया जाएगा।

फिर सिटी ऑफ म्यूजिक के नाम से प्रसिद्ध इस काशी में बनारस घराने के कलाकार राग भैरवी पर आधारित संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।  इसके बाद योग का कार्यक्रम होगा जो करीब 40 मिनट तक चलेगा।

सुबह ए बनारस का दृश्य
सुबह ए बनारस का दृश्य

धर्म, अध्यात्म, संगीत से लबरेज New Year 2025 का पहला सुबह-ए-बनारस देगा अपना अनोखा संदेश

धर्म, अध्यात्म, संगीत से लबरेज New Year 2025 का पहला सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम में बुधवार को  घंट-घड़ियाल, मंत्रोच्चार, गंगा आरती और भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ शुरू होगा।

सुबह-ए- बनारस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक – ‘New Yearपहले दिन का ये विशेष आध्यात्मिक अनुभव एक मौका है। इसमें शामिल होने वालों के लिए यह कभी न भूलने वाला साबित होगा। इस कार्यक्रम के जरिए बनारस दुनिया भर में वसुधैव कुटुंबकम का सन्देश देगा। इसमें सभी के लिए स्वस्थ रहने और सुखी रहने के साथ समृद्धि प्राप्त करने की कामना होगी। संदेश होगा कि सबके जीवन में संगीत का माधुर्य हो’। 

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...