U.P. – Bihar में New Year पर गलन वाली रहेगी ठंड

डिजिटल डेस्क : U.P. – Bihar में New Year पर गलन वाली रहेगी ठंड,। मौसमी मिजाज U.P. – Bihar समेत पूरे उत्तर भारत में जरा करवट ली है। बीते हुए हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद आसमान अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ लेकिन बादलों के हल्के-से छंटने के साथ ही बर्फीली हवाओं की आमद ने गलन में बढोत्तरी कर दी है।

इसके लिए New Year पर मंगलवार को शाम से ही आगले दो से तीन दिनों के लिए U.P. – Bihar समेत पूरे उत्तर भारत में गलन वाली ठंड बढ़ने के आसार प्रबल हुए हैं। इससे न्यूनतम तापमान अभी और गिरावट के संकेत मिले हैं।

IMD ने किया U.P. – Bihar के लिए अलर्ट जारी…

भारतीय मौसम विभा (IMD) ने शीतलहर की स्थिति को देखते हुए उत्तर भारत विशेष कर U.P. – Bihar के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को U.P. – Bihar ठंड हवाओं की बयार देखने को मिलेगी जिससे शीतलहर वाली स्थिति रहेगी।

यानी कंपकंपाने वाले गलन का अहसास कराने वाली सर्दी का मौसम गहराएगा। यह पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के असर से हो रहा है। पश्चिमी पहाड़ी प्रदेशों से U.P. – Bihar के साथ ही झारखंड में भी बर्फीली हवाओं के आमद से ठिठुरन वाली स्थिति बनने के आसार हैं।

गलन वाली ठंड से बचने को अलाव तापते लोग।
गलन वाली ठंड से बचने को अलाव तापते लोग।

अभी घना कोहरा छाने की भी है आशंका, IMD ने दिया संकेत

IMD  के मुताबिक, U.P. – Bihar में अलग-अलग स्थानों घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और  देर रात या सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

बीते 24 घंटे के मौसम विश्लेषण के आधार पर मिला है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और सोनभद्र में सबसे ज्यादा घना कोहरे की स्थिति बनी। इसके चलते इन दोनों ही स्थानों पर दृश्यता केवल 50 मीटर तक की रह गई थी।

गलन वाली ठंड से बचने को अलाव तापते लोग।
गलन वाली ठंड से बचने को अलाव तापते लोग।

New Year पर मनाएं जश्न लेकिन गलन वाली ठंड से पर्याप्त बचाव के साथ…

मौसमी मिजाज को देखते हुए U.P. – Bihar  समेत पूरे उत्तर भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में New Year  का जश्न जरा संभलकर मनाने की सलाह दी गई है। जश्न मनाने के क्रम में खुद को शीतलहर, गलन वाली ठंड आदि से बचाव के पर्याप्त उपाय रखने की सलाह दी गई ताकि सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी है और तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। वहां माइनस 10 तापमान की पुष्टि हुई है। हालांकि घाटी के अन्य हिस्सों में सर्दी से कुछ राहत मिली है। घने कोहरे के कारण राजमार्गों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में घाटी में और बर्फबारी होने की उम्मीद है। वहीं IMD के मुताबिक, हिमाचल में 1 जनवरी के दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 2  जनवरी से 5 जनवरी तक बर्फबारी का दौर चलेगा।

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...

प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र...

गयाजी : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के...