कार की ठोकर से एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

मधुबनी : मधुबनी नगर के नारायण विवाह भवन के नजदीक मस्जिद चौक स्थित पुल पर सुबह सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित एक कार सवार ने एक बच्चे को कुचल दिया जहां मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की बात बताई जा रही है। मृतक बच्चे की पहचान नगर के वार्ड नंबर-12 के निवासी मोहम्मद दिलशाद के पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद कोनेन के रूप मे की गई है। कार दुर्घटना मे बच्चे की मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला एवं टायर जलाकार सड़क को जाम कर दिया।

वहीं घटना की सूचना प्राप्त होते ही नगर थाना की पुलिस एवं डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद प्रकाश पूर्वे एवं राजद नेता पप्पू यादव ने बताया की बच्चा मोहम्मद कोनेन अपने दादा मोहम्मद सुख्खो के साथ पैदल आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार सवार ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें बच्चे मोहम्मद कोनेन की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दादा मोहम्मद सुख्खो के साथ चपेट में आए एक अन्य स्थानीय लोग घायल हो गए है। उन्होंने बताया कार सवार ड्राइवर नशे मे लग रहा था और कार मे तीन महिला भी सवार थी जो मौका देखकर फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार नगर के ही महराजगंज के किसी स्थानीय निवासी की है।

यह भी पढ़े : कबाड़खाना में लगी भीषण आग

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...