Advertisment

Breaking : आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के 42वें राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलायी शपथ

पटना : 26 साल बाद बिहार का नया मुस्लिम राज्यपाल मिल गया है। राजभवन में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के 42वें राज्यपाल की शपथ दिलवायी। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई बड़े नेता राजभवन में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शपथ लेने के बाद मीडिया पर भड़क गए आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के नए राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद महामहिम आरिफ मोहम्मद खान मीडिया पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि आज राजनीति का मुद्दा नहीं है। आज का दिन शुभ है। राज्यपाल के नाते हम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। बता दें कि आज राजभवन में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलवायी। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आज ही मैंने शपथ ग्रहण की है। बिहार का एक शानदार और गौरवशाली इतिहास है। बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है। वे पूरे देश की व्यवस्था चला रहे हैं। मैं यहां एक सेवक के तौर पर आया हूं।

Arif Mohammad Khan Bihar Gover 2 22Scope News

Arif Mohammad Khan Bihar Gover 1 22Scope News

यह भी देखें :

राजभवन में शपथ के दौरान भतीजा ने चाचा के सामने जोड़े हाथ

राजभवन में नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ समारोह में चाचा सीएम नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी यादव की तस्वीर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश को हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखे। सीएम नीतीश तेजस्वी के तरफ हाथ बढ़ाकर हाथ पकड़कर मुस्कुराते नजर आए। बिहार में लालू प्रसाद यादव का एक बयान ने सियासी खलबली मचा दी है। नीतीश और तेजस्वी की ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है।

Nitish Tejashwi 22Scope News
राजभवन में शपथ के दौरान भतीजा ने चाचा के सामने जोड़े हाथ

यह भी पढ़े : 26 साल बाद Bihar को मिलेगा मुस्लिम राज्यपाल, आज लेंगे शपथ

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...