Ex Deputy CM सुशील मोदी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित, भाजपा नेताओं ने लालू पर जम कर साधा निशाना

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री (Ex Deputy CM) एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की आज जयंती के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई मंत्री और नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी लोगों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्र के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एनडीए के सभी नेताओं ने लालू-तेजस्वी पर जम कर निशाना साधा।

लालू यादव डरे हुए हैं

पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो डर गया वह मर गया और आजकल लालू यादव डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि उनका बेटा बिहार की गद्दी पर बैठ पायेगा या नहीं इसलिए वे नीतीश कुमार को साथ आने के लिए ऑफर भी दे रहे हैं। लालू यादव की सोच गलत है। गद्दी पर लोगों को जनता बैठाती है और जनता ने नीतीश कुमार को बैठाया है और एक बार फिर नीतीश कुमार को ही जनता गद्दी पर बैठाएगी।

सूमो को मिले भारत रत्न

इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री जनक राम ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भारत रत्न देने की मांग की और कहा कि सुशील मोदी ने शुरू से ही बिहार के विकास के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। बिहार के विकास में उनका अहम योगदान था और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।

लालू हैं फोबिया के शिकार

इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सुशील मोदी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। गठबंधन की सरकार चलाने में उन्होंने एक बहुत बड़ा योगदान दिया और अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। हमें उनसे बहुत कुछ सिखने के लिए मिलता है। वे हमेशा साधारण जिंदगी जीते रहे लेकिन साधारण रहन सहन के साथ भी इतनी बड़ी भूमिका उन्होंने निभाई।

वहीं इस दौरान लालू यादव के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू जी को फोबिया हो गया है। नीतीश कुमार ने उन्हें डांटा भी है कि इस तरह की बातें करना बंद करें लेकिन वे लोग तो बेशर्मी के साथ जलेबी का रस पीने का शौक रखते हैं तो कुछ भी बोलते रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बांका : भारत माता की जय कहना पड़ गया भारी, निलंबित हुए शिक्षक…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ex Deputy CM Ex Deputy CM Ex Deputy CM Ex Deputy CM Ex Deputy CM

Ex Deputy CM

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...