Advertisment

‘प्रतिबंधित क्षेत्र में मनाही के बाद धरना दे रहे थे प्रशांत, आज कोर्ट में होगी पेशी’

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान में चार दिनों से अनशन कर रहे जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर कार्रवाई को लेकर पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह का बयान सामने आया है। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने को लेकर मनाही है और प्रशांत को नोटिस भी दी गई थी। इसे लेकर गांधी मैदान थाने में केस भी दर्ज किया गया था। डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि प्रशांत किशोर को आज सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया गया है और 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें 30 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। डीएम ने बताया 15 वाहन को पुलिस ने जब्त किया। बिहार के अलावा दिल्ली और यूपी से भी लोग धरना प्रदर्शन में शामिल थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। वैनिटी वैन को लेकर भी जिलाधिकारी ने कहा कि उसको फिलहाल डीटीओ कार्यालय में रखा गया है और उसकी भी जांच चल रही है।

Patna DM 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रशांत का Vanity Van जब्त, लाया गया DTO ऑफिस

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...