वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के लिए ओडिशा वॉरियर्स की टीम पहुंची रांची

रांची. 12 जनवरी से मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होने जा रहे वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के लिए ओडिशा वॉरियर्स की टीम रांची पहुंच गई है। यह टीम प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधा होटल के लिए रवाना हो गई।

बता दें कि, मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार वीमेंस हॉकी इंडिया लीग का आगाज हो रहा है। इसमें कई सेलिब्रिटी शामिल हो सकती हैं। इस लीग में 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं।

इस लीग में झारखंड की छह महिला खिलाड़ी खेलेंगी। सूरमा हॉकी क्लब से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान खेलेंगी। पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर के बीच खेला जाएगा।

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...