Chhattisgarh में नक्सलियों ने किया बलास्ट, 9 जवान शहीद, एक सिविलियन भी…

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सरकार लगातार नक्सलियों के उन्मूलन के लिए अभियान चला रही है। इस बीच नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने घात लगा कर जवानों की एक गाड़ी को निशाना बनाया है जिसमें 9 जवान शहीद हो गए। घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की है जहां कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। घटना में 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की।

जानकारी के अनुसार शहीदों की संख्या बढ़ सकती है। घटना में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। बस्तर के आईजी ने बताया कि नक्सलियों के हमले में डीआरजी के 9 जवान के साथ ही एक सिविलियन जो कि पिकअप वाहन का चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां नक्सलियों ने पहले ही बारूदी सुरंग बिछा रखा था। जवानों की वाहन वहां से गुजरते हुए बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। इस दौरान तुरंत ही नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया जिसमें पिकअप के वाहन चालक की मौत हो गई साथ ही 9 जवान शहीद हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 15 से अधिक जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान के बाद वापस कैंप लौट रहे थे। नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमण सिंह ने कहा कि जब जब नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन किये जाते हैं तो नक्सली इस तरह के कायराना हरकत को अंजाम देते हैं। इससे सरकार झुकने वाली नहीं है बल्कि इनके खिलाफ ऑपरेशन में और भी तेजी और सख्ती आएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गोरौल में बनेगा Degree College, बाढ़ से निजात दिलाने के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा…

Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh

Chhattisgarh

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...