Advertisement
Advertisement

चीनी वायरस HMPV को लेकर बिहार में अलर्ट, कोरोना की तर्ज पर तैयारी के निर्देश

पटना : गुजरात, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में HMPV वायरस मिलने के बाद अब बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना की तर्ज पर इंतजाम करने के निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि HMVP का लक्षण कोविड-19 के समान है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने सतर्कता बरतने और अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सभी जिला पदाधिकारी को HMPV से संबंधित एडवाइजरी जारी किया है। साथ ही अगर केस बढ़ते हैं तो अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। आरटी-पीसीआर जांच से इसे कन्फर्म किया जाता है। कई दिनों से चीन के कुछ शहरों में रेस्पिरेटरी लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखा जा रहा है, चीन द्वारा इसे सीजनल इनफ्लुएंजा माना जा रहा है। बीते साल 2024 में मलेशिया में 327 केस मिले थे। भारत में 2024 में एसएआरआई के 714 केस मिले थे। इसमें नौ मामले लैब टेस्ट में एचएमपीवी पॉजिटिव मिले थे।

HMPV के लक्षण

HMPV रेस्पिरेटरी वायरस है जो सबसे पहले 2001 में नीदरलैंड में पाया गया था। इसके लक्षण कोरोना जैसा ही है। इसके मुख्य लक्षणों में बुखार, कफ, नसल कंजेशन (नाक जाम), गले में खरास (शोर धोट), निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, शार्टनेस आफ ब्रीथ (सांस लेने में दिक्कत) आदि है।

कैसे फैलता हैं संक्रमण

HMPV का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने अथवा छींकने से फैलता है, साथ ही संक्रमित व्यक्ति को छूने, एंव संक्रमित वस्तुओं के मुंह, आंख अथवा नाक के संपर्क में आने से फैल सकता है।

बचाव के तरीके

HMPV संक्रमण से बचाव कोविड-19 के समान ही है। हाथों को साबुन एवं पानी से लगातार धोना। गंदे हाथों से आंख, नाक अथवा मुंह को नही छूना है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना। खांसते एवं छींकते वक्त मुंह को रूमाल से ढकना। संक्रमण की अवधि में खुद को घर में ही आइसोलेट करना है।

यह भी देखें :

HMPV को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने HMPV वायरस को लेकर अभी थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का नाम सुनकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह वायरस नया नहीं है और पहले से ही दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा चुका है। भारत सरकार पूरी जिम्मेदारी से स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Bihar Health Department 1 22Scope News
HMPV को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – जेपी नड्डा

यह भी पढ़े : Hmpv ने अब Maharashtra में भी दी दस्तक

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...