Chainpur: 15 दिनों में ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Chainpur: प्रखंड के केडेग गांव से सीरा सीता धाम तक 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण हाल ही में आरईओ विभाग द्वारा किया गया था, लेकिन निर्माण के मात्र 15 दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने इस घटिया काम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।

Chainpur: ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया और अब जब निर्माण हुआ, तो यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। कुमुद टोप्पो, प्रताप तिर्की, संतोष कुजुर, रोनिल कुजुर, और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है, जब उनके गांव में सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब है कि सड़क पैदल चलने से भी खराब हो रही है।

ग्रामीणों ने जिप सदस्य मेरी लकड़ा को बुलाकर घटिया सड़क निर्माण के बारे में अवगत कराया। उनकी नाराजगी को देखकर जिप सदस्य ने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग को लेकर परेशान ग्रामीणों को अब खुशी नहीं है क्योंकि सड़क निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से कराया गया है। उन्हें विभाग से मांग की है कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए, अन्यथा वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Chainpur: आंदोलन की चेतावनी

वहीं मेरी लकड़ा ने कहा कि इस मामले में विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के कारण आम ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पैसे का बंदरबांट किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन की योजना बनाएंगे।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...