शिक्षक व प्रखंड प्रमुख के पिता को गोलियों से भूना, अस्पताल में मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने घर से स्कूल जा रहे शिक्षक व प्रखंड प्रमुख के पिता को जहा गोलियों से भून दिया। वहीं गोली लगने से घायल शिक्षक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। घटना ऊंचकगांव थाना के झिरवा गांव की है। मृतक अरबिंद यादव ऊंचकगांव प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता थे। मृतक अरबिंद यादव ऊंचकगांव थाना के झिरवा गांव के रहने वाले थे। वे पूर्व में झिरवा पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, अरबिंद यादव आज सुबह अपने घर से बाइक से स्कूल में ड्यूटी करने जा रहे थे। वे अपने घर से कुछ दूरी पर गए थे कि पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला और अपराधी आराम से हथियार लहराते फरार हो गए। गोली लगने से घायल शिक्षक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ऊंचकगांव पुलिस और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ मोहन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिक्षक अरबिंद यादव को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : तीन महीने से म्यांमार में बंधक बने हैं वाहिद और सहुद, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...