Advertisment

झारखंड हाईकोर्ट में चाईबासा मनरेगा घोटाले की जांच की मांग, 21 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में चाईबासा में हुए मनरेगा घोटाले की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई।

इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि मनरेगा घोटाले से संबंधित दस्तावेज दो सप्ताह में ईडी को सौंप दिए जाएंगे।

अदालत ने दो सप्ताह का समय देने का आग्रह स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।

मकबूल आलम द्वारा दाखिल याचिका में बताया गया कि वर्ष 2008 से 2010 के बीच बिना काम किए करीब 28 करोड़ रुपए की राशि की निकासी की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने 14 प्राथमिकी दर्ज की थीं, लेकिन बाद में यह मामला एसीबी को सौंपा गया।

एसीबी ने पीई (प्रारंभिक जांच) दर्ज की थी, लेकिन जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई। कुछ कनीय पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए याचिकाकर्ता ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है।

पहले भी अदालत ने सरकार और एसीबी को निर्देश दिया था कि इस मामले से संबंधित दस्तावेज ईडी को सौंपे जाएं, लेकिन अब तक दस्तावेज नहीं सौंपे गए हैं।

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...